
दल्ली राजहरायुवा जन कल्याण गणेश उत्सव समिति, जेडी ऑफिस वार्ड क्रमांक 22, मछली मार्केट, दल्ली राजहरा द्वारा इस गणेश उत्सव पर एक अनोखी कंटेंट क्रिएटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।समिति के अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत श्रद्धालुओं को दल्ली के राजा गणेश जी की फोटो खींचकर अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करना होगा। जिस प्रतिभागी के फोटो/वीडियो पर सबसे ज्यादा व्यू आएंगे, उसे पुरस्कृत किया जाएगा।*पुरस्कार:*- *प्रथम पुरस्कार:* 3100 रुपये- *द्वितीय पुरस्कार:* 2100 रुपये- *तृतीय पुरस्कार:* 1100 रुपयेसमिति का कहना है कि आज इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का जमाना है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गणेश जी की प्रतिमा और झांकी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि हर भक्त मोबाइल के माध्यम से ही दर्शन कर सके और इसे शेयर कर सके।गौरतलब है कि इससे पूर्व समिति द्वारा 16 तारीख को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार दुकालू यादव की रंगारंग और भक्तिमय प्रस्तुति का आयोजन किया गया था, जिसे जनता ने खूब सराहा।इसी पंडाल में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद भोजराम नाग, भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया और नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने पहुंचकर समिति के कार्यों की सराहना की और उनके प्रयासों का मनोबल बढ़ाया।समिति द्वारा 11 दिनों तक अलग-अलग प्रकार के प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है, जो पूरे दल्ली राजहरा नगर में भक्ति भाव का संदेश दे रहा है और नगरवासी समिति के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।














