November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

*दल्ली राजहरा के वरिष्ठ लोककलाकार अशोक श्रीवास राष्ट्रीय ‘शिखर कला रत्न सम्मान’ से सम्मानित*

*दल्ली-राजहरा:* बालोद जिले के वरिष्ठ लोककलाकार और सुरमोहनी कला एवं सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष / निर्देशक अशोक श्रीवास को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।01 सितम्बर को रायपुर स्थित वृंदावन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय भव्य सम्मान समारोह में श्रीवास को प्रतिष्ठित *”शिखर कला रत्न सम्मान”* से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें कला दल के माध्यम से जनमानस में शासन की योजनाओं व विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार कर जनता की दशा व दिशा को जनकल्याणकारी परिवर्तन की ओर ले जाने तथा नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण प्रदान करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है।इस राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाओं को उनकी विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर राजघराने के स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव जी के परिवार से राजमाता संयोगिता सिंह जूदेव उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजनांदगांव की पद्मश्री फुलबासन यादव जी और कांकेर के पद्मश्री अजय कुमार मंडावी जी मौजूद रहे। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मन्नूलाल चेलक जी की अध्यक्षता में यह समारोह संपन्न हुआ।इस गौरवशाली उपलब्धि पर कला जगत, साहित्यकारों, प्रशंसकों और मित्र-प्रेमियों ने अशोक श्रीवास जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें