November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

दल्ली राजहरा में भाजपा नेता स्वाधीन जैन के जन्मदिन पर हुआ न्योता भोज, 212 बच्चों को परोसा गया स्वादिष्ट भोजन

दल्ली राजहरा: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (नया बाजार राजहरा) के प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम में भाजपा नेता स्वाधीन जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘न्योता भोज’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के 212 बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन कराया गया।स्वाधीन जैन के जन्मदिन को सेवा भाव के साथ मनाते हुए न्योता भोज में बच्चों के लिए विशेष व्यंजन तैयार किए गए थे। मेन्यू में खीर, पूरी, छोले की सब्जी, दाल फ्राई, चावल और पापड़ शामिल रहे। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ भोजन ग्रहण किया।आयोजन में पहुंचे अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत और विशेष अवसरों को बच्चों के साथ खुशियां बांटकर मनाना समाज में संवेदनशीलता और सेवा की भावना को मजबूत करता है। ऐसे प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणादायी साबित होते हैं। इस अवसर पर शाला के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार गोरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पूर्व शाला प्रबंधक समिति अध्यक्ष अजय छाजेड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नगर संयोजक मनन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।इनके अलावा विद्यालय के शिक्षकों में अंग्रेजी माध्यम प्रभारी साक्षी साहू, भूमिजा सार्वा, दिलप्रीत भाटिया और टुमन सिन्हा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और शिक्षकों ने स्वाधीन जैन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें