August 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

10 जुलाई को दल्लीराजहरा में होगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क परामर्श

दल्लीराजहरा। नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजहरा व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक सिंधी भवन, रेलवे कॉलोनी रोड, दल्लीराजहरा में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री गोविंद वाधवानी ने बताया कि दल्लीराजहरा में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का अभाव लंबे समय से एक गंभीर समस्या रहा है। इसके कारण नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई सहित अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों के अधिक से अधिक अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों को दल्लीराजहरा लाकर नगरवासियों को उनके अपने शहर में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।आयोजकों ने नगर एवं आसपास के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी शिविर की जानकारी दें। अधिक भीड़ से बचने के लिए इच्छुक नागरिक समय रहते अपना पंजीयन अवश्य कराएं।आयोजक:राजहरा व्यापारी संघछत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें