August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

डांसकर, गेम्स खेलकर नौनिहालों ने किया कक्षा प्रवेष ,

दल्लीराजहरा! स्थानीय डीएव्ही विद्यालय के प्राइमरी विंग में आज प्रातः 9ः00 बजे कक्षा पहली में प्रवेष प्राप्त बच्चों का प्रवेष उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री जी व्ही राजषेखर राव ने स्वागत भाषण देकर बच्चों एवं उनके पालकों का स्वागत किया। इसी तारतम्य में उन्होंने पालकों के सवालों का जवाब देते हुए उनका मार्गदर्षन भी किया। उपस्थित पालकों एवं बच्चों को कक्षा पहली के कक्षाचार्य दृय श्रीमती दीप्ती पटेल एवं सुश्री रिषू यादव ने भी सम्बोधित किया। पष्चात नौनिहालेां के लिए रखें गये मनोरंजक पूर्ण खेलो एवं डांस का विद्यालय के पीटीआई श्रीमती पूर्णिमा दूबेे के निर्देषन में प्रारंभ हुआ। बच्चों के लिए विविध प्रकार के खेल जैसे कलर आईडेन्टींिफकेषन, रेलगाड़ी जैसे खेलों का बच्चों ने भरपूर आंनद लिया। साथ ही बच्चों ने खेल-खेल में ही ‘‘हम सब एक है‘‘ कविता का गायन पूरे भाव भंगिमा के साथ किया। उसके बाद उन्होनंे विभिन्न मनोरंजक पूर्ण गानों के धुन पर आकर्षक डांस भी किया। इन सभी कार्यक्रमों को बच्चों ने खूब मजा लिया। इस अवसर पर बच्चों एवं पालकेां के लिए स्वल्पाहार का भी व्यवस्था किया गया था। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को टाफियाँ भी बाँटी गई। प्राचार्य श्री राव ने जानकारी दी कि कक्षा पहली की नियमित कक्षाए दो जुलाई 2026, गुरूवार से प्रारंभ की जायेगी।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें