August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी एवं जर्जर भवनों की समस्या पर भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख रविंदर गुप्ता ने डौंडी ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की मुलाक़ात

डौंडी। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख रविंदर गुप्ता ने आज डौंडी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के प्राथमिक एवं शासकीय विद्यालयों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, जर्जर भवनों की स्थिति तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की।रविंदर गुप्ता ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं संसाधनयुक्त विद्यालय उपलब्ध कराना शासन एवं प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं अनेक शासकीय विद्यालयों के भवन जर्जर होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बना हुआ है। ऐसे विद्यालयों की तत्काल मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार नए भवनों का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका समाप्त हो सके।उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया कि शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी उच्च अधिकारियों को शीघ्र प्रेषित कर आवश्यक नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए तथा जर्जर विद्यालय भवनों का तकनीकी निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की।विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।रविंदर गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते रहे हैं। शिक्षा, बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य से जुड़े प्रत्येक विषय पर संगठन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करता रहेगा। क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित विद्यालय, पर्याप्त शिक्षक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए आवश्यक होने पर आगे भी संबंधित अधिकारियों से निरंतर संवाद एवं जनहित में प्रयास जारी रहेंगे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें