आज दिनांक 16/06 /2026 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे के लगभग जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ो कार्यकर्ता गिधाली में स्थित निक्को माइनिंग कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड गिधाली में काम करने वाले सैकड़ो मजदूर साथियो के जायज मांगो को लेकर के विरोध प्रदर्शन किया इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गिधाली प्रबन्धन व जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल जिसमे कॉ बंसत रावटे, कॉ. मूलचंद चन्देल, कॉ महेंद्र कुमार गंजिर, कॉ भोमराज, कॉ पवन कुमार विश्वकर्मा, कॉ ईश्वर निर्मलकर प के बीच बैठक चर्चा हुई जिसमें जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मण्डल ने गिधाली प्लांट पर काम करने वाले मजदूर साथियो के लिए मुख्य रूप से निम्न मांग रखी। गिधाली प्लांट पर काम करने वाले मजदूर साथियो के लिए आने जाने के लिए बस की व्यवस्था प्रबन्धन द्वारा किया जाए। दूसरा मांग है

कि अभी वर्तमान में गर्मी बहुत अधिक है इस लिए मजदूरों के लिए ठण्डी शीतल पेयजल की व्यवस्था प्रबन्धन द्वारा किया जाए।तीसरा मांग है कि अभी कुछ दिनों बाद बारिश का मौसम आने वाला है इस लिए सभी मजदूरों को बरसाती जूता व कपड़ा (रेनकोट) दिया जाए। कम्पनी के अंदर सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए।जन मुक्ति मोर्चा द्वारा रखे गए मांग पर प्रबन्धन ने समय मांगा और सभी जायज मांगो पर उच्च अधिकारियों से चर्चा करने के बाद हल करने का आश्वासन दिया गया फिर बाहर आकर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के नगर अध्यक्ष महेन्द्र कुमार गंजिर ने सभी साथियों को बताया फिर विरोध प्रदर्शन को स्थगित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से रूपा साहू, घनश्याम, शिशुपाल, सनातन सराफा , नवल चन्द्राकर, संजय निषाद, चन्द्रशेखर यादव, हितेश साहू, जीवन निर्मलकर के जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।.















