August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

लेपरा पंचायत में आंगनबाड़ी भवन विवाद: सरपंच पर मनमानी का आरोप, मूडढक्की की जगह चुनभट्ठी में बन रहा भवन

कोरबा ( पोंडी उपरोड़ा – ग्राम पंचायत लेपरा के आश्रित मोहल्ला मूडढक्की में प्रस्तावित आंगनबाड़ी भवन का निर्माण विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने सरपंच पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि स्वीकृत स्थान मूडढक्की की जगह चुनभट्ठी में भवन बनाया जा रहा है। इससे मूडढक्की के लोगों में भारी आक्रोश है।ग्रामवासियों के अनुसार शासन से आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति मूडढक्की के लिए हुई थी। पंचायत की बैठक में भी इसी स्थान पर निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बावजूद सरपंच ने ग्रामीणों की अनदेखी कर चुनभट्ठी में काम शुरू करा दिया। मूडढक्की में करीब 15 बच्चे, 6 गर्भवती और 9 शिशुवती महिलाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भवन दूर बनने से बच्चों और महिलाओं को परेशानी होगी। एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “सरपंच अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रख रही हैं।”आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रस्तावित स्थल पर निर्माण नहीं हुआ तो कलेक्टर से शिकायत कर आंदोलन करेंगे। इस मामले में सरपंच से संपर्क नहीं हो सका। पंचायत सचिव ने कहा कि निर्माण स्थल बदलने का कारण सरपंच ही बता सकती हैं। नियमानुसार बिना ग्रामसभा की अनुमति के स्वीकृत स्थान बदलना नियमों का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन की मंशा के अनुरूप आंगनबाड़ी भवन मूडढक्की में ही बनाया जाए ताकि बच्चों और महिलाओं को सुविधा मिल सके।

सवांददाता – सरोज कुमार चौहान

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें