October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट

11 मजदूर शहीदों की स्मृति में 3 जून को जनमुक्ति मोर्चा मनाएगा शहादत दिवस, निकलेगी भव्य रैली व होगी आमसभा

दल्ली राजहरा। 11 मजदूर शहीदों की स्मृति में जनमुक्ति मोर्चा द्वारा 3 जून को शहादत दिवस मनाया जाएगा। संगठन के नेताओं ने बताया कि मजदूरों के मसीहा शंकर गुहा नियोगी की जनवादी सोच एवं संघर्ष-निर्माण की विचारधारा पर चलते हुए हर वर्ष शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।जनमुक्ति मोर्चा के अनुसार 2 जून की रात्रि एवं 3 जून 1977 की दोपहर तत्कालीन सरकार और पुलिस द्वारा मजदूर आंदोलन को दबाने के लिए बर्बरतापूर्वक गोली चलाई गई थी।

इस गोलीकांड में महिला अनसूया बाई, बालक सुदामा सहित कुल 11 मजदूर साथी शहीद हुए थे। इन्हीं शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष शहादत दिवस का आयोजन किया जाता है।जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र गजीर ने सभी संगठन सदस्यों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहीद साथियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए 3 जून को विशाल आमसभा के साथ भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें