महंत रामगिरी महाराज द्वारा इस्लाम के खिलाफ दिए गए कथित बयान को लेकर AIMIM पार्टी के नेता इम्तियाज जलील ने मोर्चा खोल दिया है। रामगिरि महाराज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह अपने हजारों समर्थकों के साथ संभाजी नगर से मुंबई की तरफ रवाना हुए।
आज असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता इम्तियाज जलील, रामगिरि महाराज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपने हजारों समर्थकों के साथ संभाजी नगर से मुंबई की तरफ रवाना हुए। इम्तियाज जलील का इल्जाम है कि महाराष्ट्र में मुसलमानों को मस्जिद में घुसकर मारने की धमकी दी जा रही है। इस्लाम के बारे में गलत बयानबाजी की जा रही है और 60 FIR होने के बावजूद एकनाथ शिंदे की सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Users Today : 351
Users Yesterday : 1033
Total views : 140051