आज नगर पुलिस निरीक्षक सुनील तिर्की जी के द्वारा स्कूलों का औचक निरीक्षण किया l DAV स्कूल सीनियर बिग के पास निरीक्षण करने पर उन्होंने पाया कि स्कूल के सामने वार्ड नंबर 9 दुर्गा मंच के सामने मोटरसाइकिल और स्कूटी का कतार बना हुआ है l लगभग सैकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चों के द्वारा वहां पर वहन रखे गए थे l इस संबंध में नगर पुलिस निरीक्षक सुनील तिर्की जी ने बच्चों पर कार्यवाही करने जा रही थी तब उपस्थित युवा नेता श्याम जायसवाल ने नगर पुलिस निरीक्षक जी से निवेदन किया कि बच्चों को एक बार समझाइस देकर छोड़ दिया जाए l आगे ना मानने पर उचित कार्यवाही कर सकते हैं l नगर निरीक्षक जी ने उनकी बात को संज्ञान में लेते हुए बच्चों से समझाइए देते हुए कहा कि आप लोग इस बात का ध्यान रखें कि नाबालिकों को मोटरसाइकिल चलाना कानून जुर्म है l कानून में नया-नया प्रावधान है जिसके तहत यदि आपको मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ लिया जाए तो भारी भरकम चालान के साथ जुर्माना भी आपको देना होगा l और यदि किसी कारण आपके द्वारा दुर्घटना होता है तो आपके माता-पिता को भी जेल जाना होगा l इसलिए आप सभी से आग्रह है की स्कूलों में पढ़ने आने के समय मोटरसाइकिल स्कूटी का उपयोग न करें l कई बार सड़कों पर देखा जा रहा है कि स्कूल बच्चों के द्वारा एक मोटर साइकिल या स्कूटी पर तीन से चार बच्चे को बैठाकर तेज गति से चलाया जा रहा है l उन्होंने कहा अति शीघ्र ही सभी स्कूलों में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा l स्कूलों के शिक्षकों और पलकों के साथ बच्चों को भी समझाइए दी जाएगी यदि समझाइस देने के उपरांत भी इस तरह की घटना होती है l तो कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी l शीघ्र ही पुलिस प्रशासन की टीम दल्ली राजहरा के सभी स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों और विद्यार्थियों से मिलेगी l

Users Today : 372
Users Yesterday : 1033
Total views : 140075