दिल्ली के आईएएस कोचिंग हादसे (Delhi IAS Coaching Incident) में तीन छात्रों की मौत से पूरा देश स्तब्ध है। वहीं देश के अन्य हिस्सों में भी इसका असर साफ दिख रहा है। मंगलवार को बिहार (Bihar) के पटना (Patna) में कई कोचिंग संस्थानों की प्रशासन ने जांच की। इसमें खान सर की कोचिंग भी शामिल है। SDM खुद खान सर के GS रिसर्च सेंटर पहुंचे। हालांकि एसडीएम को खान सर (Khan Sir) को ढूंढ़ने में पसीने छूट गए। कोचिंग में 10 मिनट तक Sdm को खान सर के लोग घुमाते रहे। इसके बाद खान सर मिले भी तो कोचिंग का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाने के लिए एक दिन का समय मांगा। इसके बाद प्रशासन की टीम लौट गई।

दरअसल दिल्ली के राजेंद्र नगर के कोचिंग में हुई घटना के बाद पटना के SDM श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर दल बल के साथ कई कोचिंग संस्थानों की जांच करने निकले। इस दौरान जांच टीम खान सर (Khan Sir) की कोचिंग में भी जायजा लेने पहुंची थी।
पहले तो खान सर के कर्मचारियों ने Sdm को क्लासरूम दिखाने के नाम पर सीढ़ियों से खूब ऊपर नीचे कराया, लेकिन क्लासरूम नहीं दिखाया। वहीं SDM जब खान सर को ढूंढ़ने लगे तो खान सर के कर्मचारी फिर SDM को घुमाने लगे, लेकिन दस मिनट बाद SDM ने खान सर को ढूंढ़ लिया।
SDM और उनके लाव लश्कर के साथ मीडिया को देख खान सर असहज होने लगे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को अपने कमरे से बाहर कर दिया। मीडिया के बाहर निकलने के कुछ ही मिनट बाद SDM भी बाहर आ गए और कहा कि खान सर ने कोचिंग के सभी दस्तावेज देने के लिए समय मांगा है और कल सभी दस्तावेज दिखाने दफ्तर आएंगे। एसडीएम ने बताया कि हमने आज 30 कोचिंग सेंटर्स की जांच की है, जिसमें पाया गया कि बहुत कम जगह में ज्यादा स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। कई कोचिंग का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। वहीं कई संस्थानों में fire सिस्टम होना चाहिए। Fire NoC होना चाहिए, वो भी नहीं है

Users Today : 451
Users Yesterday : 1033
Total views : 140168