Search
Close this search box.

पति Anand Ahuja के जन्मदिन पर Sonam kapoor ने लुटाया प्यार, फोटोज शेयर कर लिखा- मेरे बेहतरीन पति

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam kapoor) अपनी शादी के बाद पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. सोनम कपूर (Sonam kapoor) ने मंगलवार को पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की है और आनंद पर खूब प्यार भी लुटाया है.

बता दें कि सोनम कपूर (Sonam kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. वहीं एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पति की 10 तस्वीरों के साथ जन्मदिन की बधाई दी है और प्यार भरा मैसेज भी लिखा है. इन सभी फोटोज में आनंद अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. बेटे के साथ मस्ती करने से लेकर सोनम का ख्याल रखते दिखाई दे रहे हैं. इस खास मौके पर सोनम ने आनंद के लिए खास पोस्ट किया है, जिसमें उनके बेटे वायु भी थे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति संग बिताये पलों को शेयर किया है.

Leave a Comment