Team India: टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप के बाद दूसरे विदेशी दौरे पर श्रीलंका गई हुई है. श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को 3 वनडे और 3 टी20 मुक़ाबलों की सीरीज खेलनी है. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को प्रदान की गई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के पहले मुक़ाबले में 43 रनों से जीत अर्जित कर ली है.
इसी बीच सिलेक्शन कमेटी ने श्रीलंका दौरे पर होने वाले अंतिम 3 मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. जिसमें 6 नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया के स्क्वॉड में एंट्री हुई है.
श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नज़र आएंगे. रोहित शर्मा की अगुवाई में ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने वाली है. जिस वजह से गौतम गंभीर ने वनडे फॉर्मेट पर अधिक ध्यान देने के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हॉलिडे पर से वापिस बुलाकर टीम इंडिया को ज्वाइन करने के लिए मनाया है.
वनडे टीम में 6 खिलाड़ियों की होगी टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया (Team India) के स्क्वॉड से उल्ट वनडे फॉर्मेट के लिए चुनी गई टीम में 6 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. इन 6 खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की एंट्री हुई है. वनडे फॉर्मेट के लिए चुने गए टीम स्क्वॉड में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है.
श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा

Users Today : 451
Users Yesterday : 1033
Total views : 140168