कानपुर: smart bra ke fayde पूरी दुनिया में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं कई स्थानों पर ब्रेस्ट कैंसर से मौत की खबरें भी सामने आ चुकी है। ऐसा नहीं है कि इस बीमारी से कम पढ़े लिखे लोग जो ब्रा का सही से उपयोग करना नहीं जानते वो ही इस समस्या से पीड़ित हैं, बल्कि इस बीमारी ने कई नामी हस्तियों को अपना शिकार बनाया है। हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना भी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और अपना उपचार करवा रहीं हैं। लेकिन अब ब्रेस्ट कैंसर की चिंता छोड़ दीजिए, क्योंकि अब ऐसे ब्रा की खोज हो चुकी है जो आपको ब्रेस्ट कैंसर से पहले ही अलर्ट कर देगाsmart bra ke fayde मिली जानकारी के अनुसार
IIT कानपुर के शोधार्थी श्रेया नायर ने बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो अमिताभ बंदोपाध्याय की देखरेख में नए तरीके के ब्रा की खोज की है, जो महिलाओं को ब्रेस कैंसर से पहले ही अलर्ट कर देगी। हैरानी की बात ये है कि इसे दिन में एक बार ही पहनना है वो भी सिर्फ एक मिनट के लिए।स्मार्ट ब्रा बनाने वाली श्रेया की मानें तो ब्रा के अंदर डिवाइस लगी है। यह पूरी तरह चार्जेबल है। महिलाओं को इस डिवाइस को मोबाइल एप से कनेक्ट करना होगा, जिसमें रोजाना ब्रेस्ट से जुड़ा डाटा एकत्र होगा। कैंसर के लक्षण हैं तो डिवाइस डॉक्टर से चेकअप का सुझाव मैसेज पर देगी। बीएसबीई विभागाध्यक्ष प्रो. अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि इसे एक बार चार्ज करने पर एक महीने तक उपयोग किया जा सकता है। सिर्फ एक मिनट में डिवाइस ब्रेस्ट कैंसर को लेकर अलर्ट कर देगी। केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट आफ बायोटेक्नोलॉजी की ओर से शुरू किए गए इंटरनेशनल बायो डिजाइन प्रोग्राम के तहत यह स्मार्ट ब्रा बनाई गई है।

Users Today : 438
Users Yesterday : 1033
Total views : 140151