Search
Close this search box.

आठ घंटे की बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी, बालोद के बस स्टैंड में तीन फीट पानी

 

बालोद जिले में सोमवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश ने जिले में आफत आ गई। गुरुर, बालोद के कई नाले उफान पर हैं तो कई गांव में पानी घुस गया है। कई गांवों से संपर्क भी कट गया है। जनजीवन को अस्त व्यस्त हो गया है।

तालाब नजर आने लगा बस स्टैंड

जिला मुख्यालय का नया बस स्टैंड तालाब नजर आ रहा है। यहां लगभग तीन फीट पानी भर गया। खड़ी गाडिय़ों के इंजन तक पानी आ गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। बसों के आने जाने से उठ रही लहर के कारण स्कूटी गिर कर डूब गई। इधर जिले के प्रमुख जलाशयों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

पानी भरने से स्कूलों को बंद करना पड़ा

बारिश के कारण गुरुर ब्लॉक के 7 से अधिक स्कूलों में पानी घुस गया था, जिसके कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा। बारिश से खेत खलिहानों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा था।

अब राहत नहीं बल्कि आफत बना बारिश का पानी

देखा जाए तो बीते तीन दिन से जिले में अच्छी बारिश हो रही है। अब बारिश राहत के बजाय आफत बन गई है। गांव से लेकर शहर व खेत से लेकर घरों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ र

हा है।

Leave a Comment