मोहला मानपुर :– राजीव युवा मितान क्लब को बंद करने का निर्णय को भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजहंस मंडावी ने स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं को उपकृत करने तथा आर्थिक लाभ अर्जित करने का मौका देने के लिए यह योजना शुरू किया था। राजीव युवा मितन क्लब के बहाने ग्राम पंचायतों में समानांतर कार्य एजेंसी खड़े कर दिया गया था जिसके माध्यम से अनाप शनाप कार्य एवं वस्तु की सप्लाई कर शासन के पैसे पर डाका डाला गया। अधिकांश ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों और क्लब के सदस्यों के बीच टकराव के हालात बन गए थे। क्लब पदाधिकारी पंचायतों के कार्यों में दखल देकर पंचायती राज व्यवस्था को चौपट करने में लगे थे। राजहंस मंडावी ने मितान क्लब को आबंटित राशि तथा किए गए कार्यों, खरीदी का भौतिक सत्यापन कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Users Today : 438
Users Yesterday : 1033
Total views : 140151