निलेश श्रीवास्तव
जिला ब्यूरो चीफ
दल्लीराजहरा, 16 अप्रैल 2026। डीएवी परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु फायर सेफ्टी वीक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के फायरमैन एवं स्टाफ द्वारा छात्रों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने अग्निकांड के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करने, आपातकालीन निकास मार्ग का उपयोग करने तथा प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने की जानकारी दी। विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सुरक्षा के उपाय बताये |
फायरमैन द्वारा बताया गया कि छोटी-सी सावधानी बड़े हादसों को टाल सकती है। उन्होंने विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, गैस रिसाव की स्थिति में सतर्कता तथा आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी साझा की।
विद्यालय के प्राचार्य श्री जी व्ही राजशेखर राव ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों और शिक्षकों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा किसी भी आपदा से निपटने के गुर सिखाते है । उन्होंने अग्निशमन विभाग एवं उनके स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। फायर सेफ्टी वीक का यह आयोजन सभी के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

Users Today : 351
Users Yesterday : 1033
Total views : 140051