मोहला ( CG LIVE NEWS 24 ) : सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर ने बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहला में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों और सुपरवाइजर को जनगणना से जुड़े सभी बिंदुओं को गंभीरता समझने की निर्देश दिए, ताकि सटीक जानकारी के संकलन के साथ जनगणना कार्य पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। साथ ही उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना और जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने 16 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले स्व-गणना कार्य में सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। जिससे जनगणना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक स्वगणना के जरिए अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिसकी प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।
उल्लेखनीय है की जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक जनगणना अधिकारी सुश्री शुभांगी गुप्ता, तहसीलदार श्री दिनेश साहू सहित सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहें।
जिले में शासन के निर्देशानुसार आगामी जनगणना कार्यों को सुगम और सटीक बनाने के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब जिले के नागरिकों को गणना कर्मियों के घर आने का इंतजार नहीं करना होगा। वे स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
नागरिक निर्धारित शासकीय पोर्टल https://se.census.gov.in पर लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी सुरक्षित तरीके से भर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य डेटा संकलन में पारदर्शिता लाना और समय की बचत करना है।
स्व-गणना के माध्यम से परिवार का मुखिया स्वयं जानकारी भरता है, जिससे त्रुटि की संभावना कम हो जाती है। डेटा सीधे सरकारी सर्वर पर सुरक्षित रहता है। नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी समय (निर्धारित समयावधि के भीतर) जानकारी अपडेट कर सकते हैं। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस डिजिटल पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Users Today : 350
Users Yesterday : 1033
Total views : 140050