Search
Close this search box.

*सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में डी. ए. व्ही. के 14 बच्चों ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का परचम लहराया* 

निलेश श्रीवास्तव

जिला ब्यूरो चीफ

 

दल्लीराजहरा ! सीबीएसई ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोशित किया। जिसमें स्थानीय डीएव्ही विद्यालय की दो बालिकाओं क्रमषः शुभोश्री आचार्यजी एवं सुमन वर्मा ने 98 प्रतिषत अंक लाकर सम्पूर्ण प्रदेष में विद्यालय का परचम लहराया है।

इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य श्री जी. व्ही. राजशेखर राव ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कुल 104 बच्चें सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से 14 बच्चो ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। जिनमें शामिल बच्चें है – शुभोश्री आचार्यजी एवं सुमन वर्मा 98% , जिज्ञासा बारले 96.8% , साहिल कुमार साहु 94.2% , संस्कार साहु 93.6% , अस्मित गनवीर 93.4% , रूचिका कोसमार्या 92.8%, वाडापल्ली प्रज्जवल 92.4% , आयुशी सिंग 91.2% , लिनेष कुमार 90.8% , रूचि देवांगन 90.6% , सुयष जैन 90.4% , दीपांशी पटनायक 90.4% एवं अभिषेक कार्तिक 90% । वहीं 41 बच्चों ने 80 % से अधिक अंक और 54 बच्चों ने 75 % से अधिक अंक परीक्षा में अर्जित किया है । श्री राव ने आगे बताया कि बच्चों ने मेेरे सहित शिक्षको के मार्गदर्षन में अथक मेहनत किया । जिसका परिणाम हमारे समक्ष है। सभी बच्चेां के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमेन श्री आर. बी. गहरवार एवं डीएव्ही विद्यालय के क्षेत्रीय निर्देषक श्री प्रशांत कुमार ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की है।

प्राचार्य श्री राव ने यह भी बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने नगर के शिक्षा क्षेत्र में जो उच्च मानदंड स्थापित किया है वह आगामी वर्षो में बढ़ता ही जायेगा। भविष्य में डीएव्ही के बच्चें मील का पत्थर साबित होंगे।

 

 

I K KHAN
Author: I K KHAN

Leave a Comment