निलेश श्रीवास्तव
जिला ब्यूरो चीफ
दल्लीराजहरा। ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के तत्वावधान में स्थानीय श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन परिसर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को विक्रम संवत 2083, वैशाख शुक्ल पक्ष (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार व ब्राह्मणों के इष्टदेव भगवान परशुराम जी का प्राकाट्योत्सव विविध आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः 09.00 बजे ब्राह्मण समाज भवन से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो कि नगर भ्रमण करने के पश्चात वापस ब्राह्मण समाज भवन में पहुंचने पर बाइक रैली का समाप्त होगी। प्रातः 10.30 बजे भगवान परशुरामजी का वैदिक विधि विधान से पूजा-अर्चना प्रारंभ एवं श्री सुंदरकांड पाठ, श्री हनुमान चालीसा का पाठ ,श्री संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ के बाद हवन,महाआरती व प्रसाद वितरण होगा तथा दोपहर 01:00 बजे से शाम 04.00 बजे तक महाप्रसाद व भोजन का कार्यक्रम रखा गया है।उपरोक्त सभी कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यगण सहपरिवार गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर इस आयोजन का लाभ लें। ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कमल शर्मा ने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की ओर से उपरोक्त जानकारी दी है।

Users Today : 350
Users Yesterday : 1033
Total views : 140050