मोहला, CG LIVE NEWS 24 – छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ‘मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना’ श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले के वार्ड क्रमांक 06 की पंजीकृत निर्माण श्रमिक प्रतिभा निषाद के पुत्र नेहाल निषाद को इस योजना के तहत मिली सहायता ने उसकी शिक्षा की राह को आसान बना दिया है। इस योजना के माध्यम से कक्षा पहली से लेकर पीएचडी और शोध कार्यों तक के लिए 1 हजार से 10 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है, जिसमें अंकों की कोई अनिवार्यता न होने से अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल रहा है।
सत्र 2025-26 में जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने इस दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिले को 800 छात्रों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला था, लेकिन विभाग की सक्रियता से लक्ष्य के विरुद्ध 357 प्रतिशत यानी कुल 2856 छात्रों को छात्रवृत्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह उपलब्धि न केवल जरूरतमंद परिवारों तक योजना की पहुंच को दर्शाती है, बल्कि श्रमिक वर्ग के बच्चों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव भी लेकर आ रही है। प्रतिभा निषाद जैसे हजारों परिवारों के लिए अब बच्चों का उच्च शिक्षा का सपना हकीकत में बदल रहा है।

Users Today : 372
Users Yesterday : 1033
Total views : 140075