औंधी : वनांचल क्षेत्र के ग्राम राजकट्टा (औंधी) में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री नवदुर्गा उत्सव समिति राजकट्टा द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत कल यानी गुरुवार, 26 मार्च की रात ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कला ‘नाचा’ की धूम रहेगी।
इस विशेष आयोजन के लिए बालोद जिले के ग्राम निपानी की सुप्रसिद्ध ‘गोपाल बलराम छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी’ को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार रात्रि 9:00 बजे से होगी, जहाँ गोपाल यादव और उनकी टीम हास्य, प्रहसन और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक विधाओं के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वनांचल क्षेत्र में लोक संस्कृति को जीवंत रखने और ग्रामीणों के मनोरंजन के उद्देश्य से समिति द्वारा लंबे समय से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।
आयोजक समिति ‘श्री नवदुर्गा उत्सव समिति राजकट्टा’ ने क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों और कला प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिव मंदिर प्रांगण पहुंचकर इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाएं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य और ग्रामीण जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Users Today : 403
Users Yesterday : 1033
Total views : 140113