Search
Close this search box.

निर्मला स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, शेख आहिल ने 98.2 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया पहला स्थान*

निलेश श्रीवास्तव

जिला ब्यूरो चीफ

निर्मला इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल दल्ली राजहरा के वार्षिक परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए, इस दौरान सभी कक्षाओं के टॉपर बच्चो और उनके पालको को मंच पर बुला कर प्रिंसिपल सिस्टर एवं वाइज प्रिंसिपल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में कक्षा पांचवी से शेख आहिल से 98.2 प्रतिशत के साथ कक्षा में पहला स्थान किया। ज्ञात हो कि शिक्षक माता पिता के पुत्र शेख आहिल शुरू से ही मेधावी छात्र रहे है। हर साल वो अपनी कक्षा में टॉप करते है। शेख आहिल ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के साथ पेंटिंग करना, क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। शेख आहिल के कक्षा में टॉप करने पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतको ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है।

I K KHAN
Author: I K KHAN

Leave a Comment