मानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने और युवाओं में नेतृत्व क्षमता व नागरिक सहभागिता विकसित करने के उद्देश्य से जिले में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता आज, 27 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय, मानपुर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को इस गंभीर और ऐतिहासिक विषय पर 3 मिनट के भीतर अपना ओजस्वी वक्तव्य प्रस्तुत करना होगा। माय भारत (My Bharat) राजनांदगांव और एनएसएस (NSS) के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा में जिले भर के 18 से 25 वर्ष के युवा हिस्सा ले रहे हैं। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इच्छुक युवा आज 27 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए युवाओं को ‘My Bharat’ पोर्टल पर जाकर ‘Mega Events’ विकल्प में अपने जिले के ‘Micro Event’ के तहत रजिस्टर करना होगा।
शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय के प्रबंधन और आयोजकों ने जिले के सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस वैचारिक महाकुंभ का हिस्सा बनें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी आवाज बुलंद करें।

Users Today : 404
Users Yesterday : 1033
Total views : 140114