औंधी : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में स्थित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंतिम छोर पर बसे औंधी तहसील के ग्राम बडगांव में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कला और संस्कृति के एक महाकुंभ के रूप में मनाया जा रहा है। यहाँ स्थित सदियों पुराने प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक मेला और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शंखनाद हो चुका है। बडगांव का यह शिव मंदिर अपनी अनूठी निर्माण शैली और ऐतिहासिकता के लिए पूरे क्षेत्र में विख्यात है। घने जंगलों के बीच स्थित इस मंदिर के प्रति जनमानस में अटूट विश्वास है। ग्रामीणों का मानना है कि महादेव का यह स्वरूप क्षेत्र की रक्षा करता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहाँ प्रतिवर्ष तीन दिनों का मेला लगता है, जिसमें न केवल मोहला-मानपुर जिला, बल्कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों से भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ते हैं।
बडगांव का यह शिव मंदिर अपनी अनूठी निर्माण शैली और ऐतिहासिकता के लिए पूरे क्षेत्र में विख्यात है। घने जंगलों के बीच स्थित इस मंदिर के प्रति जनमानस में अटूट विश्वास है। ग्रामीणों का मानना है कि महादेव का यह स्वरूप क्षेत्र की रक्षा करता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहाँ प्रतिवर्ष तीन दिनों का मेला लगता है, जिसमें न केवल मोहला-मानपुर जिला, बल्कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों से भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ते हैं।
सामूहिक नृत्य (ग्रुप डांस): इस श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11,111 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार ₹7,777 और तृतीय पुरस्कार ₹4,444 निर्धारित है।
युगल नृत्य (डुएट): जोड़ी में थिरकने वाले कलाकारों के लिए प्रथम पुरस्कार ₹7,777 रखा गया है। द्वितीय विजेता को ₹4,444 और तृतीय को ₹2,222 से नवाजा जाएगा।
एकल नृत्य (सोलो): व्यक्तिगत प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार ₹3,333, द्वितीय ₹2,222 और तृतीय ₹1,111 रखा गया है।
इस प्रतियोगिता के मंच का संचालन प्रख्यात उद्घोषक रविन्द्र कुमार अमिले (ग्राम पलान्दुर) करेंगे, जबकि निर्णय की निष्पक्ष जिम्मेदारी एस.आर. साहू, कार्तिक भुरखुरे, मिथलेश गवना और संतराम कोठारी की विशेषज्ञ टीम पर होगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र की राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा आगम जी (जनपद सदस्य मानपुर) होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चंदन उसारे जी (सरपंच ग्राम पंचायत औंधी) करेंगे।
विशेष अतिथियों की सूची में श्री बिदेशिंह नुरेटी, श्री घसिया राम नाग, श्री धनसाय जांगी, श्री बालाराम मंडावी, श्री संतराम फरटिया, और श्री मोहित गावरे सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच और जनपद सदस्य शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
शिव मेला समिति के अध्यक्ष गुरुहसाय मंडावी, सचिव मधुरम किरसान और कोषाध्यक्ष संतराम कोठारी ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए ‘देवा साउंड सर्विस परारझरी’ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समिति ने नियम भी स्पष्ट किए हैं कि कलाकारों की आयु 10 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उन्हें अपनी वेशभूषा का प्रबंध स्वयं करना होगा।
बडगांव का यह शिव मंदिर और यहाँ लगने वाला तीन दिवसीय मेला वनांचल पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि इस प्राचीन स्थल को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर इसे एक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके और इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण हो सके।

Users Today : 372
Users Yesterday : 1033
Total views : 140075