Search
Close this search box.

जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू दिखा रहे कार्यभार ग्रहण करने के साथ दरियादिली, चुनाव प्रचार के दौरान देखी थी इन्होंने विभिन्न गांव में काफी समस्या, समाधान के लिए स्वयं भी कर रहे प्रयास 

दीपक  देवदास / गुरुर ( CG LIVE NEWS 24 ) :–  गुरुर जनपद के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू अपने क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हैं । चुनाव प्रचार के दौरान जहां वे विभिन्न गांव में पहुंचे थे तो उन्होंने लोगों की दुख तकलीफों को करीब से देखा था। चुनाव जीतने के बाद वे लोगों की तकलीफों को दूर करने का क्रमशः प्रयास कर रहें। इसके लिए शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ में व्यक्तिगत तौर पर भी लोगों की मदद कर रहे हैं। इस क्रम में अगर बात करें तो विगत दिनों उनके द्वारा तीतुरगहन से धनेली जाने वाले मार्ग पर विभाग द्वारा जो सड़क बनाई गई थी लेकिन स्थिति यह थी कि सड़क के दोनों किनारे में काफी गड्ढे हो गए थे। इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते थे। कई स्कूली बच्चे भी इसे परेशान होते थे । तो वही दिव्यांगों को भी काफी दिक्कत होती है। इस समस्या का निदान करते हुए दुर्गानंद साहू ने स्वयं का लगभग 70 से 80 हजार रुपए लगाकर गड्ढों को भरते हुए सीसी रोड बनवाया तो वहीं तीतूरगहन के कृष्ण कुमार साहू ने दुर्गानंद साहू की पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका दोनों पैर नहीं है ।वह तीन चक्का वाले साइकिल चलाते हैं। जिससे आने-जाने में उन्हें काफी तकलीफ होती है। अब रोड बन जाने पर उन्होंने दुर्गानंद साहू को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके पहल के लिए बधाई दी। अब उन्हें काफी राहत मिली है। तितुरगहन के कृष्ण कुमार साहू के अलावा डॉक्टर पन्नालाल साहू, निर्मल साहू, भागोलिक राम साहू, शालिग्राम, शंकर लाल, बहादुर सिंह, शत्रुघन यादव आदि ने भी दुर्गानंद के सक्रियता की सराहना की।

तीतुरगहन के चमेली के लिए बनाएंगे अपने तरफ से शौचालय

इसी तरह तीतुरगहन के एक गरीब परिवार की महिला चमेली बाई और उनके पति काफी अभाव से ग्रस्त जीवन जी रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान दुर्गानंद साहू ने उनकी वास्तविक स्थिति देखी थी। चमेली विश्वकर्मा और उनके पति वृद्धावस्था में पहुंच चुके हैं। उनके घर एक शौचालय तक नहीं है। तो रहने को एक पक्का मकान नहीं है। झोपड़पट्टी में जैसे तैसे तालाब के किनारे गुजारा कर रहे हैं। शौच जाने के लिए भी घर पर शौचालय नहीं होने कारण सुबह 4 बजे उठकर ढाई किलोमीटर का सफर उन्हें तय करना पड़ता है। इस तरह रोज उनकी यह समस्या होती है। जिसे देखते हुए जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने कहा कि वह शासन की योजना का इंतजार ना करते हुए अपनी तरफ से कम से कम शौचालय उनके घर में बनवाएंगे। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत सर्वे में उनका नाम शामिल कर शासन की योजना के तहत पक्का आवास दिलाने का प्रयास करेंगे। इस तरह लगातार किए जा रहे समाजसेवी के रूप में जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू के प्रयासों की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं।

पुराने नेता नहीं थे समस्या को लेकर गंभीर

चुनाव प्रचार के दरमियान दुर्गानंद साहू ने कहा था 15 दिन के अंदर में आप लोगों की जो भी मांग होगी, उसे पूरा करूंगा। उस वादे को 15 दिन के भीतर ही पूरा कर दिखाया है। देखते हैं कि कई लोग चुनाव जीतने के बाद में फंड का इंतजार करते हैं परंतु दुर्गानंद साहू ने खुद के पैसों से यह सब बनवाया। तितुरगहन की समस्या को लेकर गांव वालों ने कहा कि पूर्व में तोषण साहू को भी कई बार अवगत कराया था। लेकिन उनके द्वारा समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई।इस जनपद चुनाई के बाद पहले ऐसा जनप्रतिनिधि देखने को मिल रहा है जो हर गांव के चौक चौराहे और हर गरीब परिवार के घर में जाकर आवास प्लस के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Leave a Comment