गुरुर – गुरुर ब्लॉक के ग्राम भानपुरी के नवनिर्वाचित सरपंच टाकेश साहू ने चुनाव लड़ने के दौरान यह घोषणा की थी कि अगर वे सरपंच बनते हैं तो गांव में होने वाले प्रत्येक बेटी की शादी में 2001 रुपए का सहयोग राशि उपहार स्वरूप देंगे। इस घोषणा को पूरा करते हुए उन्होंने शपथ ग्रहण के उपरांत गांव में विगत दिनों हुई एक बेटी सोनिका साहू पिता राजेश साहू, माता सोहद्रा साहू अठनागर परिवार की शादी में शामिल होकर 2001 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। सरपंच द्वारा अपने कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही इस पहल को शुरू करने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में जितने भी गांव में कन्या विवाह होंगे, उसमें वे परिवार को यह राशि प्रदान करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण ईश्वरीलाल, मोहनलाल, राकेश साहू, छगन साहू, हुसैन नेताम, सोनऊ गंजीर, रूपराम सहित परिवार के लोग मौजूद रहे। इस पहल पर पंचायत सचिव चोवा राम साहू, रोजगार सहायक चेतक नेताम, कंप्यूटर ऑपरेटर ताम्रध्वज साहू, डामन मंडावी , कोटवार गोपी राम सहित अन्य पंचों में शामिल रिखी राम यादव, राजरानी नेताम, लोकेश्वरी नेताम, हुसैन कुमार नेताम, सुकनबाई साहू, चंद्रिका साहू, तीजू राम साहू, किशनलाल, एवनकुमार, प्रतिमा साहू, तुलसी साहू, कविता साहू, सेवन कुमार साहू, राकेश कुमार, सोमचंद साहू, पुना बाई साहू बिंदाबाई आदि ने भी सराहना की।

Users Today : 372
Users Yesterday : 1033
Total views : 140075