August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

बोरिया-मोकासा में ‘विश्व साइकिल दिवस’ पर भव्य साइकिल रैली संपन्न, युवाओं ने दिया सेहत और पर्यावरण का संदेश

औंधी ( CG LIVE NEWS 24 ) : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ और ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत बुधवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक के ग्राम बोरिया (मोकासा) में ‘विश्व साइकिल दिवस’ के अवसर पर एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण, उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों युवाओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य संदेश ‘चलें साइकिल, रहें स्वस्थ एवं सुरक्षित’ रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। रैली को मुख्य अतिथि सुश्री सुरेखा सोरी (सरपंच, बोरिया-मोकासा), श्री अरुण कुमार यादव (उपसरपंच, बोरिया-मोकासा) और विशिष्ट अतिथि श्री सहदेव दुग्गा (वरिष्ठ शिक्षक) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि साइकिल न सिर्फ हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखती है, बल्कि यह पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का सबसे बेहतरीन और सुलभ माध्यम है। आज के डिजिटल युग में युवाओं को शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए यह एक बेहद सराहनीय पहल है।

इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर जिले के ‘माय भारत’ के अधिकारी शुभजीत डे ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। वहीं, कार्यक्रम का सफल संयोजन माई भारत के वरिष्ठ स्वयंसेवक पुरुषोत्तम पोंगरे द्वारा किया गया। उन्होंने स्थानीय युवा स्वयंसेवकों की टीम के साथ मिलकर रूट प्रबंधन, सुरक्षा और सभी व्यवस्थाओं को पूरी मुस्तैदी से संभाला, जिसके चलते यह पूरा आयोजन बेहद अनुशासित और उत्साहजनक तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें