October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट

कल मनाया जाएगा ‘विश्व साइकिल दिवस’, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

औंधी ( CG LIVE NEWS 24 ) : कल, 3 जून 2026 को पूरे देश के साथ-साथ जिले में भी ‘विश्व साइकिल दिवस’ बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ‘माय भारत’ के अधिकारी शुभजीत डे ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ और ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत जिले में एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य संदेश ‘चलें साइकिल, रहें स्वस्थ एवं सुरक्षित’ रखा गया है, जिसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी पुरुषोत्तम पोंगरे एवं दिलीप भण्डारी का भी विशेष योगदान और सहयोग मिल रहा है। अधिकारी शुभजीत डे के अनुसार, यह भव्य आयोजन मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत बोरिया (मोकासा) में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी कमान ‘मेरा युवा भारत’ टीम के हाथों में है। उन्होंने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। साइकिल चलाने से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि यह पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में भी बेहद मददगार साबित होता है। कल होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजकों द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के युवाओं, बच्चों और खेल प्रेमियों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें