October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट

स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती: राजनांदगांव, मोहला-मानपुर और खैरागढ़ जिलों के लिए 332 पदों पर विज्ञापन जारी

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला राजनांदगांव द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजनांदगांव के साथ-साथ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के लिए स्वीकृत कुल 332 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इन पदों में मुख्य रूप से नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ नर्स के 143 पद, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के 55 पद, एएनएम के 32 पद सहित फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैब असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट और चतुर्थ श्रेणी के आया व कुक जैसे विभिन्न पद शामिल हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 से 29 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट https://govthealth.cg.gov.in/RecRajnandgaonCont2026 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीयन करना होगा, जिसके बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर वे अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे. विज्ञापन में दिए गए क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन कर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है, जिसमें दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क नहीं है, जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 50 रुपये और अनारक्षित व पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया गया है. आवेदन पूर्ण होने के बाद उसका प्रिंट निकालकर स्व-हस्ताक्षरित प्रति अपलोड करना आवश्यक है, अन्यथा आवेदन मान्य नहीं होगा. भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी, जिसमें न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु प्रबंधकीय पदों के लिए 64 वर्ष व चिकित्सकीय पदों के लिए 70 वर्ष रखी गई है. चयन प्रक्रिया पूरी तरह संविदा आधारित है और यह नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी, जिसे संतोषजनक कार्य मूल्यांकन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है. अंतिम चयन सूची शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों (60% से 85% तक), अनुभव के अंकों और कौशल व लिखित परीक्षा के 20 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में कम से कम 6 माह सेवा देने वाले अस्थायी कर्मियों को 10 बोनस अंक दिए जाएंगे. भर्ती से संबंधित किसी भी विवाद पर अंतिम निर्णय जिला कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति का होगा. उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और भर्ती के परिणामों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट rajnandgaon.nic.in का निरंतर अवलोकन कर सकते हैं.

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें