दल्ली राजहरा। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कांग्रेसजनों को देश के विकास, एकता और अखंडता के लिए दोनों नेताओं द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों से अवगत कराया।रतिराम कोसमा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश को राजनीतिक एवं सामरिक रूप से सशक्त बनाने में उनके साहसिक निर्णयों और दृढ़ नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्य और उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा विभिन्न रियासतों का भारत में विलय कराने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, राष्ट्र के प्रति समर्पण और संगठन क्षमता सदैव देश के लिए प्रेरणादायी रहेगी।इस अवसर पर दोनों महान नेताओं के आदर्शों को आत्मसात करने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा, रवि जायसवाल, विवेक मसीह, कृष्णा यादव, अनूप कुमार बाम्बेश्वर, महेन्द्र अप्पू जगदीश श्रीवास, जय प्रकाश यादव, विजय जोगदंड, प्रदीप बबलू, पार्षद प्राची सिंहा, सुमरित उर्वसा एवं हिमेश उर्वसा सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।













