October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम

*बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’*

*बालोद, 28 अक्टूबर 2026।* भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी एवं जिले के तेज तर्रार युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए बड़ा बयान जारी किया है।अनिकेत देशलहरे ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद, आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा की गरिमा और सामाजिक संस्कारों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। सार्वजनिक जीवन में संयमित और मर्यादित भाषा का प्रयोग ही लोकतंत्र की असली ताकत है और यही जनता का विश्वास बनाए रखता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार और संवैधानिक रूप से महत्वपूर्ण पद पर बैठे नेताओं से देश की जनता संयमित, संतुलित और मर्यादित भाषा की अपेक्षा करती है। राजनीतिक बयानबाजी में भी एक मर्यादा और लक्ष्मण रेखा का पालन होना चाहिए, जिसे किसी भी परिस्थिति में लांघना नहीं चाहिए। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जुबान से निकला एक-एक शब्द देश की दिशा तय करता है।भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के नेता को बयान देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उसकी भाषा से सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और सम्मान बना रहे। व्यक्तिगत आक्षेप और परिवार पर टिप्पणी करना राजनीतिक संस्कृति के विपरीत है और ओछी मानसिकता का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की सभ्य और संस्कारी जनता ऐसी नकारात्मक और अमर्यादित बयानबाजी को सिरे से खारिज करती है।उन्होंने कहा कि आज देश की जनता राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता, सेवा और मर्यादा चाहती है। जनता अब नकारात्मक राजनीति को नकार चुकी है और विकास व राष्ट्रहित की राजनीति को स्वीकार कर रही है। कांग्रेस लगातार मर्यादा की लक्ष्मण रेखा को लांघ रही है, जो कांग्रेस की हताशा और वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है।अनिकेत देशलहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी भावना के साथ दिन-रात जनता की सेवा में लगा हुआ है। बालोद जिले में भी भाजपा संगठन अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित है, जबकि कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी और सुर्खियां बटोरने में व्यस्त है।उन्होंने अंत में कहा कि लोकतंत्र में संवाद और सम्मान दोनों जरूरी हैं, और सभी राजनीतिक दलों को इसका पालन करना चाहिए। कांग्रेस को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मर्यादा का पाठ पढ़ाना चाहिए।*अनिकेत देशलहरे**जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, बालोद**दिनांक – 28 अक्टूबर 2026*

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें