October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट

जनपद पंचायत डौंडीलोहारा क्षेत्र को 2 करोड़ 20 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के प्रस्ताव पर माननीय उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने दी विकास कार्यों को स्वीकृति

डौंडीलोहारा। मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा कि प्रयास से मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026–27 के अंतर्गत जनपद पंचायत डौंडीलोहारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड, नाली, शेड एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों के लिए कुल 2 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा गांवों में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वार विकास कार्यों की स्वीकृति देनेसे ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावामंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं और मांग पत्र पर त्वरित ध्यान देते हुए विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए सकारात्मक पहल की है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, शेड और आंगनबाड़ी भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष महत्व है। इन सुविधाओं का विस्तार होने से ग्रामीणों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी और गांवों में विकास की प्रक्रिया मजबूत होगी।कुसुम शर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनप्रतिनिधियों की मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को समझते हुए उनका समाधान करना सराहनीय है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को शासन तक पहुंचाना और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। शासन के सहयोग से डौंडीलोहारा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती प्राप्त होगी।विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड, नाली, शेड और आंगनबाड़ी भवन के कार्य स्वीकृतमुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026–27 के अंतर्गत डौंडीलोहारा जनपद पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अलग-अलग विकास कार्यों के लिए राशि का प्रावधान किया गया है।शेड निर्माण के लिए भीमपुरी में 5 लाख रुपये, बड़ा जुंगेरा में 5 लाख रुपये, देवरी में 5 लाख रुपये, बड़गांव में 5 लाख रुपये, पीपरखार में 5 लाख रुपये, भाठागांव में 5 लाख 20 हजार रुपये तथा मुडखुसरा और संबलपुर लोहारा में 5-5 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।सीसी रोड निर्माण के लिए अछोली, खैरा, कोटेरा, संबलपुर लो., कोबा, बिजोरा, कापसी, कोसमी, संजारी, कलकसा, बड़गांव, परसाडीह (ज), खड़बत्तर, भीमकन्हार, सेमरहडीह, बर्रा पारा, खपरी बी, माटरी, बगई कोन्हा, कोरगुड़ा, खरथुली, राना खुज्जी, आतरगांव, चिलमगोटा, खैरकट्टा, तुरमुड़ा, खपरी, रेंगाडबरी, चे.ब. नवागांव, मनकी, बीजाभांठा, राघो नवागांव, मार्रीबंगला तथा गहिरा नवागांव सहित विभिन्न ग्रामों में राशि का प्रावधान किया गया है। इन कार्यों के लिए अधिकांश स्थानों पर 5 लाख 20 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है।नाली निर्माण के लिए अछोली, परसाडीह (ज) और रेंघई में 5 लाख 91 हजार रुपये प्रति कार्य तथा बैहाकुआ में 3 लाख 94 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।इसी प्रकार धूमादाह में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए 6 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने, जल निकासी व्यवस्था में सुधार तथा ग्रामीणों को आवश्यक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।गांवों का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता : कुसुम शर्मामंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी विकास कार्यों की आवश्यकता है, उन्हें चिह्नित कर शासन के समक्ष प्रस्तुत करने तथा उनकी स्वीकृति के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों पर त्वरित ध्यान देना और विकास कार्यों के लिए सहयोग प्रदान करना सराहनीय है। उन्हें विश्वास है कि शासन के सहयोग से डौंडीलोहारा जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों का विस्तार होगा और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।क्षेत्रवासियों ने जताया हर्ष, उपमुख्यमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभारडौंडीलोहारा जनपद पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर जनपद सदस्य टिकेश्वरी साहू, रोहनी पिस्दा, कौशल्या ठाकुर, उत्तम यदु, सोमेंद्र देशमुख, दुष्यंत गिरी गोस्वामी, डोमेंद्र ज्ञानू राजपूत, डेविड बारले, टुमन टेकाम, निरंजन पटौदी, जयेश जैन, देव देवांगन, ढाल साहू, हिरेंद्र गायकवाड़, भूषण साहू, हेमलाल देशलहरा सूरजभान साहू मनोज भंडारी, अभिषेक जैन, प्रीतम साहू, प्रकाश साहू, दिलीप बनडे, नरेंद्र मंडावी, नरेंद्र चंद्रवंशी, शिव मसीहा, सेवन नेताम, बिरन बाई, मोहित ठाकुर, अमर सिंह खरे, चेतराम कौसलीस देवगन एवं रामनरेश सोनकर भुवन यादव पवेन्द देशमुख दिलीप सिन्हा रेमन अटल सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।क्षेत्रवासियों ने कहा कि इन विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलती रहेगी।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें