October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट

*डौंडी: ग्राम खल्लारी में रामायण पाठ का भव्य समापन, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा- रामायण जीवन जीने की कला है*

*रामायण समापन समारोह में पहुंचे विधायक प्रतिनिधि का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार*

*दल्लीराजहरा / डौंडी।*विकास खंड डौंडी के ग्राम पंचायत खल्लारी में आयोजित रामायण पाठ के समापन अवसर पर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि आज के इस पवित्र अवसर पर हम सब प्रभु श्रीराम की पावन कथा रामायण के स्मरण और उसकी प्रेरणा को आत्मसात करने के लिए एकत्रित हुए हैं। रामायण केवल एक ग्रंथ या धार्मिक कहानी नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला, कर्तव्य-बोध और मर्यादा का सर्वोच्च आदर्श है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उन्होंने हर रिश्ते में एक आदर्श स्थापित किया। एक आदर्श पुत्र के रूप में पिता के वचनों की लाज रखने के लिए हंसते-हंसते 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया, एक आदर्श भाई के रूप में भ्रातृ प्रेम की मिसाल पेश की और एक आदर्श पति व प्रजापालक राजा बने, जिनके राज्य में न्याय, समानता और सुख का वास था।विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि माता सीता का चरित्र हमें सहनशीलता, त्याग, पवित्रता और आत्मबल की शिक्षा देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने धर्म और संस्कारों को नहीं छोड़ा। रामायण हमें सिखाता है कि धर्म का रास्ता कठिन हो सकता है पर जीत हमेशा सत्य और अच्छाई की होती है। माता-पिता का आदर और समाज के प्रति कर्तव्य सबसे ऊपर होता है, अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है इसलिए सदैव सदाचार का मार्ग अपनाना चाहिए।उन्होंने अंत में ग्रामीणों से आह्वान किया कि आइए हम सब केवल रामायण का पाठ ही न करें, बल्कि इसके आदर्शों को अपने आचरण और व्यवहार में उतारें।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक अनिला भेंडिया और विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग पर मैदान के मुरमीकरण और सामुदायिक भवन की मांग पूरी की गई। ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कुशल ठाकुर, विवेक लोढ़ा, तुषार निषाद, टिकम नेताम, जीवराखन निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें