*दल्ली राजहरा।* पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दल्ली राजहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रेड मारकर पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है।*पहली कार्रवाई-* माइंस रोड स्थित शहीद अस्पताल के सामने सट्टा लिखते कमल रामटेके पिता स्व. रामेश्वर रामटेके उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड 19 को पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा-पट्टी पर्ची, ₹882 नगद और एक डॉट पेन जप्त किया गया।*दूसरी कार्रवाई-* रेलवे क्रॉसिंग चिखलाकसा के पास राजाराम आरदे पिता दुकालु राम उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम कारूटोला को पकड़ा गया। उसके कब्जे से ₹500 नगद, सट्टा पर्ची और डॉट पेन जप्त हुआ।*तीसरी कार्रवाई-* उसी स्थान पर केशव राम मंडावी पिता रामजी मंडावी उम्र 35 वर्ष निवासी कारूटोला को पकड़ा गया। उसके पास से ₹1200 नगद, सट्टा पर्ची और पेन जप्त किया गया।तीनों आरोपियों से कुल ₹2582 नगद, 3 सट्टा-पट्टी पर्ची और 3 डॉट पेन जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अवैध गतिविधियों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।**पुलिस थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)** **मोबाइल नंबर: 9479192058**














