बुटीक सेंटर से बढ़ी आमदनी, मिला आर्थिक संबल
सवांददाता – सरोजकुमार चौहान
कोरबा /ग्रामीण विकास को नई गति देने में शासन की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बिहान योजना के माध्यम से गांव की महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों, वित्तीय सहयोग और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे महिलाओं की आय के साधन मजबूत हो रहे हैं और परिवारों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम कटोरीनगोई की श्रीमती गायत्री राज ने भी बिहान योजना से जुड़कर अपने हुनर को आजीविका का साधन बनाया है।श्रीमती गायत्री राज बिहान योजना के अंतर्गत सत्या स्व सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सीआईएफ फंड का लाभ मिला। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंक से 1 लाख रुपये का ऋण लिया और बुटीक सेंटर शुरू किया। आज वह स्वयं बुटीक सेंटर का संचालन कर रही हैं और नियमित रूप से आय अर्जित कर रही हैं।बुटीक सेंटर से उन्हें प्रतिमाह 15 हजार रुपये से अधिक की आमदनी हो रही है। इस आय से वह परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर रही हैं। अपने काम से मिली आर्थिक मजबूती ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। स्वरोजगार के माध्यम से वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सहभागी बनते हुए आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।लाभार्थी श्रीमती गायत्री कहती हैं, “बिहान योजना से जुड़ने के बाद मुझे अपने काम को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। स्व सहायता समूह के माध्यम से मिले सहयोग और बैंक ऋण से मैंने बुटीक सेंटर शुरू किया। आज इससे हर महीने 15 हजार रुपये से अधिक की आय हो रही है। इस आमदनी से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर पा रही हूं। अपने काम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला, इसके लिए मैं शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करती हूं।”














