October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट

पीएम स्वनिधि से सब्जी दुकान को मिला विस्तार, आशीष की बढ़ी आमदनी15 हजार रुपए के ऋण ने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भरता की राह मजबूत करने में दी मदद

सवांददाता – सरोज कुमार चौहान

कोरबा / जिले के विकासखंड कटघोरा के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत ग्राम कुदरीपारा निवासी आशीष जायसवाल वर्षों से छोटी-सी सब्जी दुकान चलाकर अपने परिवार की आजीविका में सहयोग कर रहे थे। सीमित पूंजी के कारण वे दुकान में कम मात्रा में और कुछ ही प्रकार की सब्जियां रख पाते थे। बिक्री से होने वाली आमदनी से घर का खर्च चलाना भी उनके लिए चुनौती बना रहता था।आशीष चाहते थे कि दुकान में अधिक मात्रा और अलग-अलग प्रकार की सब्जियां रख सकें, ताकि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलें और व्यवसाय आगे बढ़े। लेकिन पूंजी की कमी के कारण यह इच्छा पूरी नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसके तहत छोटे व्यवसायियों को अपना काम बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है।आशीष ने योजना के अंतर्गत आवेदन किया और उन्हें 15 हजार रुपए का ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने दुकान के लिए पर्याप्त मात्रा में विभिन्न प्रकार की सब्जियां खरीदीं। दुकान में सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने से ग्राहकों को अधिक विकल्प मिलने लगे और बिक्री में भी सुधार हुआ। अब पहले की तुलना में उनकी आमदनी बढ़ी है और वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा पा रहे हैं।आशीष जायसवाल बताते हैं कि पीएम स्वनिधि से मिली आर्थिक मदद ने उन्हें अपनी दुकान का विस्तार करने का अवसर दिया। वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने का संबल दिया है।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें