October 31, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण 206 दिव्यांगजनों का हुआ परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया की गई

सवांददाता @ सरोजकुमार चौहान

कोरबा, / कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, उनकी दिव्यांगता का मूल्यांकन एवं परीक्षण करने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पाली अंतर्गत नगर पंचायत पाली के मंगल भवन में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया तथा उन्होंने शिविर के उद्देश्य एवं दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा 21 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 16 ट्राइसाइकिल, 12 व्हीलचेयर, 05 छड़ी, 06 बैसाखी एवं 03 श्रवण यंत्र, इस प्रकार कुल 63 सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को प्रदान किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त होने से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा एवं आवागमन में सहायता मिलेगी।शिविर में चिकित्सकों एवं संबंधित विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का मूल्यांकन किया गया। अस्थिबाधित, श्रवणबाधित एवं मानसिक दिव्यांगता से संबंधित कुल 206 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी की गई।इस अवसर पर जनपद पंचायत पाली के उपाध्यक्ष श्री दिलहरण कुर्मी, जनपद सदस्यगण, सांसद प्रतिनिधि श्री अजय सैनी, विधायक प्रतिनिधि श्री कुलदीप मरकाम, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह राज, समाज कल्याण विभाग जिला कोरबा के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायतों से आए दिव्यांगजन एवं उनके सहयोगी उपस्थित रहे।शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों एवं उनके सहयोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही शिविर का समापन हुआ।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें