November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

सेवा संकल्प अभियान भाजपा का जमीनी हकीकत के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास – रत्तीराम कोसमा

दल्लीराजहरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने जताया विरोध

दल्लीराजहरा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में एक माह तक चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर दल्लीराजहरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा ने भाजपा पर राजनीतिक आयोजन को ‘जनसेवा’ का नाम देने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया है। रत्तीराम कोसमा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर व्यक्तिगत महिमामंडन से अधिक जरूरी आम जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों पर ध्यान देना है।कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में महंगाई, पेट्रोल डीजल और घरेलु गैस, के बढ़ते दाम,बेरोजगारी, बिजली की बढ़ती कीमतों और स्मार्ट मीटर जैसे मुद्दों, सड़को की बद से बत्तर हालत,दम तोड़ती स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा कि लचर व्यवस्था को लेकर आम लोगों में असंतोष है। ऐसे समय में बड़े स्तर पर उत्सव आयोजित करने के बजाय सरकार को इन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए।कांग्रेस नेता कोसमा ने कहा कि यदि वास्तव में जनसेवा को अभियान का केंद्र बनाया जाना है तो गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आम उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।श्री कोसमा ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के राजनीतिक स्वरूप का पुरजोर विरोध करते हुए जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी एवं इस विरोध की जानकरी प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जन जन तक पंहुचायेगी।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें