November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

सेवा संकल्प अभियान हर घर नल से पहुंचा स्वच्छ जल,इंदु कंवर के परिवार की पानी से जुड़ी परेशानियां हुईं दूर दूर से पानी लाने की मेहनत हुई कम, घर में नल से मिल रहा स्वच्छ जल – जल जीवन मिशन से बदली दिनचर्या, स्वच्छ पेयजल ने बढ़ाई परिवार की सुविधा श्रीमती इंदु कंवर

सवांददाता @ सरोजकुमार चौहान

कोरबा /गांवों में घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचने से ग्रामीण परिवारों के दैनिक जीवन में सहजता बढ़ रही है। ग्राम पटपरा, विकासखंड पाली की श्रीमती इंदु कंवर के परिवार को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का लाभ मिला है। घर में टेपनल के माध्यम से पानी उपलब्ध होने से अब उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर जाकर पानी लाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।श्रीमती इंदु कंवर बताती हैं कि पहले गांव में पानी की समस्या रहती थी और गर्मी के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती थी। घर से दूर जाकर पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। बरसात के दिनों में तथा शाम या रात के समय पेयजल की जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर पानी लाना कठिन होता था। पानी की उपलब्धता सीमित होने के कारण परिवार को हर दिन पानी की व्यवस्था को लेकर चिंता रहती थी।वे अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, “पहले घर से दूर स्थित हैण्डपम्प में पानी लेने जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में बहुत परेशानी होती थी और पानी लाने में काफी समय लग जाता था। अब जल जीवन मिशन से घर में ही टेपनल के माध्यम से साफ और स्वच्छ पानी मिल रहा है। खाना बनाने, पीने और निस्तारी के लिए पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अब जरूरत के समय पानी लेने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।”घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने से दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारियों की चिंता भी कम हुई है। पहले बरसात के मौसम में डायरिया जैसी बीमारियों का डर बना रहता था। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से परिवार को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सुरक्षा का अनुभव हो रहा है। पानी भरने में लगने वाला समय और श्रम बचने से परिवार के दैनिक कार्य भी सुगमता से पूरे हो रहे हैं।श्रीमती इंदु कंवर जल जीवन मिशन के माध्यम से घर तक पानी पहुंचाने की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहती हैं, “हर घर जल की सुविधा से हमारे जीवन में बहुत आसानी आई है। अब घर में ही स्वच्छ पानी मिल रहा है। सरकार की इस योजना से पानी लाने की मेहनत और समय दोनों बच रहे हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन का धन्यवाद करती हूं।”

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें