November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

सेवा संकल्प अभियान मातृत्व के सफर में मिला आर्थिक सहारा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गोमती को मिली सहायता योजना से मिली राशि ने बच्चे के पोषण में मदद की – गोमती पटेल

सवांददाता – सरोजकुमार चौहान

कोरबा / गर्भावस्था और प्रसव के बाद मां एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे मातृत्व के दौरान पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में परिवार को सहयोग मिलता है।करतला विकासखंड के ग्राम सेंदरीपाली निवासी श्रीमती गोमती पटेल को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। गर्भवती होने पर उन्होंने अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर पंजीयन कराया और योजना का लाभ लिया।गोमती ने प्राप्त सहायता राशि का उपयोग अपने बच्चे के लिए पोषण आहार उपलब्ध कराने में किया। इसके साथ ही परिवार की आवश्यक जरूरतों में भी इस राशि से सहयोग मिला। आर्थिक सहायता मिलने से गर्भावस्था एवं मातृत्व के दौरान होने वाले खर्च को संभालने में उन्हें सुविधा हुई।अपने अनुभव के बारे में श्रीमती गोमती पटेल कहती हैं, “गर्भावस्था के समय आंगनबाड़ी केंद्र में योजना की जानकारी मिली और मैंने अपना पंजीयन कराया। योजना से मिली 5 हजार रुपये की राशि से बच्चे के लिए पोषण आहार लेने में बहुत मदद मिली। परिवार की जरूरतों में भी इस राशि का उपयोग कर सकी। मां और बच्चे के लिए इस तरह की आर्थिक सहायता बहुत उपयोगी है।”उन्होंने कहा कि बच्चे के पोषण और शारीरिक विकास के लिए शुरुआती समय में उचित आहार जरूरी होता है और योजना से मिली सहायता इस दिशा में परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई। गोमती पटेल ने योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें