*चिखलाकसा।* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री *आदरणीय नरेंद्र मोदी जी* के जन्मदिन के अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा के बूथ अध्यक्ष श्री गोविंद शर्मा वार्ड क्र 10 की पार्षद श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं भाजपा नेत्री श्रीमती नीलिमा भारद्वाज द्वारा *आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित* कर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और देश सेवा के संकल्प के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दीप प्रज्वलन के साथ “भारत माता की जय” और “मोदी जी जिन्दाबाद” के नारे गूंजे।बूथ अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। उनके जनकल्याणकारी कार्यों से देश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।भाजपा नेत्री श्रीमती नीलिमा भारद्वाज ने कहा गरीबों के लिए आवास योजना, प्रधान मंत्री जी का गरीबों के प्रति संवेदना को दर्शाता है, कि हर व्यक्ति का अपना आवास हो।पार्षद श्रीमती सुनीता गुप्ता ने बताया की मोदी जी द्वारा लायी गयी, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, जन धन योजना, और भी बहुत सी योजनाओं से वार्ड वासियों को बहुत लाभ मिला है। यही है ” सबका साथ, सबका विकास ” का सही मतलब।इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में कोपल परसरामानी , अन्नू गुप्ता, मीना गुप्ता, खुशी, भावना राव, मीरा गुप्ता, मोहन कुमार, अशोक कुमार , एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।














