November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

कलार समाज सर्किल तहसील औंधी में 13 सितंबर को हुआ भूमिपूजन, साल्हे भट्टी में रखी गई सामाजिक भवन निर्माण की आधारशिला

औंधी ( CG LIVE NEWS 24 ): मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी तहसील अंतर्गत ग्राम साल्हे भट्टी में 13 सितंबर, दिन रविवार को कलार समाज सर्किल तहसील औंधी द्वारा सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलार समाज के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों तथा ग्रामीणों की व्यापक उपस्थिति में विधि-विधान के साथ निर्माण कार्य की नींव रखी गई।रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत पूजा-अर्चना और भूमि वंदना के साथ हुई, जिसके बाद समाज के प्रमुखों और उपस्थित अतिथियों ने भूमिपूजन की मुख्य प्रक्रिया पूरी की। साल्हे भट्टी में बनने वाले इस सामाजिक भवन से औंधी सर्किल क्षेत्र के समस्त कलार समाज सहित स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और मांगलिक आयोजनों के लिए एक स्थाई और सुविधाजनक मंच प्राप्त होगा।इस अवसर पर कलार समाज सर्किल तहसील औंधी के अध्यक्ष भास्कर राव देशमुख, उपाध्यक्ष विजय बंसोड, सचिव मोहित दखने, कोषाध्यक्ष मनसाराम दखने, सह सचिव प्रफुल बोरकर तथा सलाहकार ऐकट बंसोड सहित ग्रामीण गणेश बुर्रा नितिन बोरकर सुरति लाल मुंगानकर साहित मुख्य रूप से मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि यह सामाजिक भवन क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक बैठकों के संचालन और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने में अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। आयोजन में भाजपा मंडल औंधी महामंत्री जटाशंकर मिश्रा और कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर मिश्रा शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कलार समाज की इस पहल की सराहना की और निर्माण कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया।इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीण व्यवस्था और सामाजिक तालमेल को दर्शाते हुए ग्राम पटेल काजूराम कूमेटी, सरपंच संतराम फरियाद, ग्राम प्रमुख शियाराम यादव और गणपत राव उईके ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। ग्राम प्रमुखों ने कहा कि साल्हे भट्टी में इस भवन का निर्माण पूरे गांव और आसपास के अंचल के लिए एक सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम के दौरान कलार समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेश बंसोड और उपाध्यक्ष आकाश बंसोड के नेतृत्व में युवा टीम ने व्यवस्था और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही तिलक कुमार मोनू बोरकर देवेंद्र कुमार तेजलाल बंसोड़ शैलेंद्र कुमार राजकुमार बोरकर सहित ने समाज के विकास कार्यों में लगातार सहयोग देने की बात कही।भूमिपूजन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात आयोजन समिति द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, सामाजिक बंधुओं और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान साल्हे भट्टी, औंधी तथा आसपास के गांवों से पहुंचे कलार समाज के सदस्य और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें