November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

डी-मैक में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमीचित्रकला, मटकी फोड़ एवं राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा मॉडर्न आर्ट क्लब (डी-मैक) द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ चित्रकला, मटकी फोड़ तथा राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र बनाने की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए पेंटिंग, स्केचिंग, ऑयल पेस्टल एवं पेंसिल कलर के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ज्योतिका टंडिया, ज्योतिका, रेयांश, सान्वी, लावण्या एवं सारण्या सहित सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णयन केशव पटेल द्वारा किया गया, जिन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर चित्रकला का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण आंखों पर पट्टी बांधकर आयोजित की गई मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्मला साहू, हेम निर्मलकर एवं मंजू कठोरिया सहित कई प्रतिभागियों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किए।इसके साथ ही राधा-कृष्ण की सुंदर वेशभूषा में तैयार होकर आए बच्चों के लिए श्रेष्ठ वेशभूषा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को डी-मैक की ओर से उत्साहवर्धन के लिए घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई।डी-मैक की ओर से स्पष्ट किया गया कि इन पुरस्कारों को किसी भी प्रकार से उनकी आर्थिक कीमत के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। इन उपहारों का उद्देश्य बच्चों और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाना तथा उन्हें कृष्ण जन्माष्टमी की एक सुखद एवं यादगार स्मृति देना है। पुरस्कार प्राप्त करते समय बच्चों के चेहरे पर दिखाई देने वाली खुशी और मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। डी-मैक द्वारा प्रतिवर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।डी-मैक का उद्देश्य कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव एवं सर्वधर्म सम्मान की भावना को मजबूत करना है। संस्था द्वारा विभिन्न धर्मों के पर्वों और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए यह संदेश दिया जाता है कि सभी धर्मों का सम्मान करना और मिल-जुलकर त्योहार मनाना ही सामाजिक एकता की सच्ची पहचान है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें