November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

महतारी वंदन से राधिका के सपनों को मिल रहा सहारा, परिवार की जरूरतें हो रहीं पूरी,विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का रख रही ध्यान, राधिका ने जताया आभार

कोरबा / कोरबा शहर के पोड़ीबहार निवासी श्रीमती राधिका महंत के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि परिवार की जरूरतों को पूरा करने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का मजबूत आधार बन गई है। योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि की 31वीं किश्त भी उनके बैंक खाते में पहुंच चुकी है। नियमित रूप से मिलने वाली इस राशि का उपयोग राधिका अपने परिवार की आवश्यकताओं, विशेषकर बच्चे की पढ़ाई और पोषण से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।राधिका बताती हैं कि घर-परिवार चलाते समय छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी कई बार अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होती है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वह अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार इस राशि को खर्च करती हैं। बच्चे के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने से लेकर उसके पोषण और घर की जरूरी वस्तुओं पर भी वह इस राशि का उपयोग करती हैं। इससे परिवार के बजट पर अतिरिक्त दबाव कम होता है और आवश्यक खर्च समय पर पूरे हो जाते हैं।उनका कहना है कि योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि राशि नियमित रूप से उनके खाते में आती है। इससे उन्हें अपने खर्चों को लेकर स्वयं निर्णय लेने का अवसर मिला है। अब परिवार की जरूरत के अनुसार राशि का बेहतर प्रबंधन कर पाती हैं और अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहने की मजबूरी कम हुई है। आर्थिक रूप से मिली इस मजबूती ने उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।राधिका महंत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहती हैं कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना बहुत अच्छा कदम है। उन्होंने कहा, “विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है। इससे बच्चे की पढ़ाई, पोषण और घर की जरूरी चीजों पर खर्च करने में मदद मिलती है।”राधिका के लिए हर माह खाते में आने वाली यह राशि परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें आर्थिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी दे रही है। योजना से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल महिलाओं को अपने परिवार की आवश्यकताओं में सहभागी बनने और स्वयं के छोटे-बड़े खर्चों के लिए अधिक सक्षम बना रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह एक सकारात्मक उदाहरण है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का संबल भी मिल रहा है।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें