November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

सीईओ जिला पंचायत ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उज्ज्वल पोरवाल और जनपद पंचायत सीईओ सुश्री शुभांगी गुप्ता ने मैदानी भ्रमण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छुरिया स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का जायजा लिया। जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में अभिसरण की स्थिति और लंबित भुगतान की भी जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार तीन चरणों में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्री, परिसर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।इसके बाद कुंजामटोला में संचालित कुक्कुट पालन गतिविधि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने महिला स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर कुक्कुट पालन से होने वाली आय और आजीविका की जानकारी ली। उन्होंने महिला समूहों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने तथा उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।

स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार एवं आजीविका के अवसरों का बेहतर उपयोग करने की बात भी कही गई।कुंजामटोला ग्राम पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, अभिलेखों और फाइलों के रख-रखाव का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत भवन में शासन की विभिन्न योजनाओं, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन और आवश्यक संपर्क नंबरों से संबंधित वॉल पेंटिंग एवं सूचना प्रदर्शन को अद्यतन और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव के चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।मैदानी भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुंचकर आवास निर्माण की प्रगति और किश्त भुगतान की जानकारी ली। हितग्राही ने बताया कि आवास निर्माण के लिए आवश्यक किश्तों का भुगतान समय पर प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राही को आवास निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला पंचायत सीईओ श्री उज्ज्वल पोरवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें