November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

औंधी से महज 8 किमी दूर सड़क पर दिनभर घूमता रहा बाघ, गांवों में दहशत

औंधी ( CG LIVE NEWS 24 ) । मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र में शनिवार को बाघ की लगातार सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। महाराष्ट्र सीमा से लगे हालेपल्ली–गट्टेपाइली मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे बाघ सड़क क्रॉस करता हुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई। इसके बाद उसी दिन आसपास के गांवों और मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में बाघ की मौजूदगी की खबरें मिलती रहीं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे बाघ हालेपल्ली–गट्टेपाइली मार्ग पर सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया।

बाघ को सड़क क्रॉस करते देख राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जंगल से घिरा यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है और यहां ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों का भी लगातार आवागमन होता है।इसके बाद शनिवार शाम करीब 5 बजे मोरचूल–गट्टेपाइली मार्ग पर गांव के नजदीक बाघ दिखाई देने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि उस समय गांव के कुछ ग्रामीण अपने खेत की ओर गए हुए थे। बाघ की गतिविधि की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया और लोग एक-दूसरे को सतर्क करते नजर आए।

एक ही दिन में अलग-अलग जगह बाघ की मौजूदगी से बढ़ी चिंता

ग्रामीणों के मुताबिक, एक ही दिन में आसपास के अलग-अलग स्थानों पर बाघ दिखाई देने की सूचना सामने आने से क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। खासकर हालेपल्ली–गट्टेपाइली मार्ग से बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे रोजाना आवागमन करते हैं। ऐसे में बाघ की लगातार गतिविधि लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि जंगल की ओर से बाघ की दहाड़ जैसी आवाजें सुनाई देने की बात भी सामने आई है। बाघ की मौजूदगी के कारण शाम के समय खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीण भी सावधानी बरत रहे हैं।

शनिवार शाम तक बड़े अधिकारी मौके पर नजर नहीं आए

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तक मौके पर वन विभाग के किसी बड़े अधिकारी की मौजूदगी दिखाई नहीं दी। मौके पर वन विभाग के चौकीदार और मैदानी कर्मचारी ही निगरानी करते नजर आए। बाघ की लगातार गतिविधि के बीच चौकीदारों द्वारा मोर्चा संभाले जाने को लेकर कुछ ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली।ग्रामीणों का कहना है कि जब लगातार बाघ की गतिविधि की सूचना सामने आ रही है और आसपास के गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं, तो वरिष्ठ वन अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।हालांकि, विभागीय स्तर पर बड़े अधिकारी फोन के माध्यम से औंधी क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। मैदानी कर्मचारियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली जा रही है तथा वन अमले को निगरानी और गश्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

बाघ दिखाई देने की सूचना के बाद दक्षिण मानपुर वन परिक्षेत्र की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को सावधान रहने की जानकारी दी गई है। संबंधित वन रक्षकों की गश्त ड्यूटी भी लगाई गई है।ग्रामीणों से अपील की गई है कि बाघ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं, भीड़ न लगाएं और उसका पीछा करने की कोशिश न करें। विशेषकर सुबह और शाम के समय खेतों एवं जंगल से लगे रास्तों पर आवागमन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

सूरज राय ने बताया कि क्षेत्र में बाघ की लगातार मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में काफी डर का माहौल है। यह रास्ता ग्रामीणों और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। एक ही दिन में अलग-अलग जगह बाघ दिखाई देने की बात सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग को मौके पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करनी चाहिए।

मानपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री प्रवीण कुमार देहरी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बाघ दिखाई देने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है और क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई है। संबंधित वन रक्षकों की गश्त ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी मैदानी कर्मचारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में नियमित और सघन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें