November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर कल होगा भव्य स्वागत:शीतल नायक

महासमुंद लोकसभा की सांसद आदरणीय रूप कुमारी चौधरी जी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूरे छत्तीसगढ़ की महिला मोर्चा में हर्ष का माहौल है। विगत दिनों नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक जी ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर पूरे प्रदेश की ओर से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक जी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कल रूप कुमारी चौधरी जी का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। वे कल दोपहर 2:00 बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर महिला मोर्चा द्वारा उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें ससम्मान ‘एकात्म परिसर’ लाया जाएगा।श्रीमती शीतल नायक ने बताया कि इस भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और समस्त मंडल के अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं को इस गौरवशाली पल का साक्षी बनने और स्वागत के लिए रायपुर पहुंचने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की कुछ बहाने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में, बजे गाजे के साथ, ढोल नंगाड़े के साथ उनका स्वागत करने के लिए तैयारी मे हैं सभी बहने इंतजार में है कि कब हमारे छत्तीसगढ़ की लाडली हमारी सम्मानीय राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी रूपकुमारी जी छत्तीसगढ़ पहुंचे और हम पूरे हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत वंदन अभिनंदन करें.

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें