* आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बी.एस.पी. माइंस के एच.एम.ई. गैरेज के समीप सहकर्मियों ने मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए फलदार वृक्ष लगाए गए।सभी साथियों ने मिलकर आम और नींबू के 8 फलदार पौधे लगाये और जीवन भर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने कहा कि जैसे एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और रक्षा की कामना करती है, वैसे ही आज हमने इन पौधों को रक्षा-सूत्र मानकर लगाया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा, फल और हरियाली मिल सके।वृक्षारोपण के साथ-साथ प्रकृति जागरण का भी संदेश दिया गया।इस अवसर मुख्य रूप से गोतम बेरा ,गणपत,पुरन लाल रावटे,चोवा राम,रीखू, अरविंद, उपस्थित रहे।अंत में सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि वृक्षारोपण से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है, यही सच्चा कर्म और धर्म है।g














